Hindi Shayari

02 September 2009

Mera Pyaar... (Rajesh Rohilla)

कभी तो चाँद असमान से उतरे और आम हो जाये
तेरे नाम की एक खूबसूरत शाम हो जाये
अजब हालत हुए की दिल का सौदा हो गया
मुहब्बत की हवेली जिस तरह नीलम हो जाये
मैं खुद भी तुझसे मिलने की कोशिश नहीं करूँगा
क्योंकि नहीं चाहता कोई मेरे लिए बदनाम हो जाये
उजाले अपनी यादों के मेरे साथ रहने दो
जाने किस गली में जिंदगी की शाम हो जाये

Labels: ,

Subscribe to Hindi Shayari

30 August 2009

Hindi Shayari (शेरोशायरी)

हर तरफ खामोशी का साया है ,
जिंदगी में प्यार किसने पाया है ,
हम तो झूमते है उसकी यादों में ,
और लोग कहेते है ...
देखो आज फिर पी कर आया है...

कोई कहता है प्यार नशा बन जाता है
कोई कहता है प्यार सज़ा बन जाता है
पर प्यार करो अगर सच्चे दिल से
तो वो प्यार ही जीने की वजह बन जाता है

जब कोई ख्याल दिल से टकराता है ॥
दिल ना चाह कर भी, खामोश रह जाता है ॥
कोई सब कुछ कहकर, प्यार जताता है॥
कोई कुछ ना कहकर भी, सब बोल जाता है ॥

Regards,
Sandhya

Labels:

Subscribe to Hindi Shayari

 
Google